दैनिक भास्कर और इट्सा हॉस्पिटल के वार्षिक पंचांग का विमोचन मंगलवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया। इस अवसर पर सचिव-छत्तीसगढ़ ओलिंपिक एसोसिएशन विक्रम सिंह सिसोदिया, इट्सा हॉस्पिटल के डायरेक्टर सुनील बालानी, डॉ. राजकुमार बरनवाल, डॉ. सचिन पिटलावर के अलावा दैनिक भास्कर के स्टेट हेड देवेश सिंह, स्टेट एडिटर शिव दुबे, रायपुर एडिटर हर्ष पाण्डेय, हेल्थ कैटेगरी हेड स्वराज पथ्रोटकर, आकाश शर्मा आदि मौजूद रहे। इस वार्षिक पंचांग में वर्षभर की तिथियां, पर्व-त्योहार, मुहूर्त, व्रत, ग्रह-नक्षत्र, ज्योतिष जानकारी के साथ-साथ अन्य आवश्यक और महत्वपूर्ण जानकारियों का समावेश किया गया है। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि यह वार्षिक पंचांग न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि दैनिक योजनाओं को बेहतर ढंग से बनाने में भी पाठकों के लिए उपयोगी सिद्ध होगा। उन्होंने भास्कर परिवार को इस उपयोगी प्रकाशन के लिए शुभकामनाएं दीं।


