किसान को लगा करंट, मौत

आगर मालवा| जिले के ग्राम रतनखेड़ी में रविवार को खेत में सिंचाई के दौरान करंट की चपेट में आने से 32 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। आसपास के खेत में काम करने वाले घायल युवक को लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान दयाराम पिता कालू सिंह यादव निवासी रतनखेड़ी के रूप में हुई है। दयाराम रविवार को खेत पर सिंचाई के लिए गए थे। इसी दौरान खेत पर पानी की मोटर चालू करते समय उन्हें अचानक करंट लग गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और गंभीर हालत में दयाराम को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *