आगर-मालवा में मनाई संत रविदास जयंती

आगर मालवा| जिला कांग्रेस कार्यालय में रविवार को संत रविदास जयंती मनाई गई। इस मौके पर कांग्रेसजनों ने संत रविदास के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया एवं उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मोहन यादव, शहर कांग्रेस अध्यक्ष रईस शेख, नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रतिनिधि रऊफ मुलतानी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष एवं पार्षद अमित अजमेरा, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष बंटी फारूखी, पार्षद कमल जाटव, शब्बीर पटेल, सिरोज मेव, जनपद सदस्य दीपक गुजर, युवा नेता सुंदर यादव आदि उपस्थित रहे। इस मौके पर वक्ताओं ने संत रविदास के सामाजिक समरसता, समानता और मानवता के संदेशों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके विचार आज भी समाज को नई दिशा देने वाले हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *