किसान नेता डल्लेवाल की सेहत में सुधार:पेट दर्द के बाद बरनाला अस्पताल में भर्ती, मुक्तसर किसान सम्मेलन में जाने की इच्छा जताई

पंजाब में बरनाला के एक निजी अस्पताल में भर्ती किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की सेहत में आज सुबह सुधार देखा गया है। कल रात उन्हें पेट में तेज दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने सुबह 4 बजे उन्हें इंजेक्शन दिया और अल्ट्रासाउंड समेत कई टेस्ट किए। इससे उन्हें कुछ राहत मिली है। किसान नेता काका सिंह कोटड़ा और अभिमन्यु कोहाड़ ने अस्पताल पहुंचकर उनका हाल जाना। डाक्टरों ने दी आराम करने की सलाह काका सिंह ने बताया कि लंबी भूख हड़ताल के कारण डल्लेवाल का शरीर कमजोर हो गया था। डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। हालांकि, डल्लेवाल ने श्री मुक्तसर साहिब के दोदा अनाज मंडी में होने वाले किसान सम्मेलन में शामिल होने की इच्छा जताई है। किसान नेताओं ने लोगों से डल्लेवाल के स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि डल्लेवाल के जल्द स्वस्थ होने से किसानों की मांगों के लिए संघर्ष को नई गति मिलेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *