जगराओं में एनआरआई के घर से चोरी:पंखे-फ्रिज-कूलर समेत कीमती सामान चुराया, इंग्लैंड में रहती है महिला, भाई को टूटे मिले ताले

लुधियाना के जगराओं में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामले में चोरों ने न्यू आत्मनगर में एक एनआरआई महिला के घर को निशाना बनाया। चोर घर का सारा सामान लेकर फरार हो गए। पीड़ित कपिल बांसल ने पुलिस को बताया कि उनकी बहन निशी अपने पति के साथ इंग्लैंड में रहती हैं। उनका एक घर न्यू आत्मनगर में पुराने संत किरपाल पब्लिक स्कूल के पास है। निशी 21 मार्च को भारत आई थीं और कुछ दिनों बाद वापस इंग्लैंड चली गईं। तब से कपिल ही घर की देखभाल कर रहे थे। पुलिस ने दो लोगों पर किया केस दर्ज आज सुबह जब कपिल सफाई के लिए अपनी बहन के घर पहुंचे तो देखा कि घर के ताले टूटे हुए थे। अंदर जाकर देखा तो पूरा घर खाली पड़ा था। चोरों ने बाथरूम और रसोई की टूटियां, फ्रिज, इन्वर्टर बैटरी, आरओ सिस्टम, गैस सिलेंडर, पंखे और कूलर समेत सारा घरेलू सामान चुरा ले गए थे। थाना सिटी के एएसआई बलराज सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच के बाद दो आरोपियों पर केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान शेरपुर फाटक के पास रहने वाले निर्दोष कुमार उर्फ नीरू और अनिल कुमार उर्फ बकरी के रूप में हुई है। दोनों आरोपी फिलहाल फरार हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *