किसान नेता सुमित को मिली बड़ी जिम्मेदारी

गेवरा दीपका| केंद्रीय स्थाई समिति के अद्यतनीकरण के लिए छत्तीसगढ़ राज्य प्रतिनियुक्ति के आधार पर किसान नेता सुमित कुमार को पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन संवर्धन परिषद छत्तीसगढ़ का निदेशक नियुक्ति किया गया है। यह नियुक्ति परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल द्विवेदी एवं राष्ट्रीय सचिव अविनाश सिंह ने की है। सुमित ने बताया कि एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पूरे छत्तीसगढ़ में पौधरोपण एवं उनके रख रखाव के कार्य किए जाएंगे। स्वच्छ, स्वस्थ और समृद्ध छत्तीसगढ़ बनाने का प्रयास किया जाएगा। परिषद का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और स्थाई विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाना है साथ ही एक पेड़ मां के नाम अभियान को जन-जन तक पहुंचाना है। युवाओं को प्रदूषण के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *