बिलासपुर | श्री सोलापुरी माता पूजा समिति द्वारा शुभम विहार में पूजा का 8वां आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को रात 9 बजे देवी मां को काली के रूप में श्रृंगार किया गया। जमशेदपुर से आए महाकाल सेना और पश्चिम बंगाल के कलाकारों ने प्रस्तुति दी, लक्की ड्रा निकाला गया। इसमें प्रथम विनीता सिताविहार सिरगिट्टी, द्वितीय पी. राजेश्वरी अन्नपूर्णा कॉलोनी, तृतीय एस शिल्पी भार्गव वाटिका सिरगिट्टी रहीं। चौथा स्थान प्रमिला गोविंद नगर सिरगिट्टी ने हासिल किया। कुमकुम पूजा में प्रथम मंजूषा पटेल, द्वितीय जी. पार्वती, तृतीय सूर्या प्रभा रहीं। चौथे स्थान पर पी. हरम्मा रहीं।


