किसान ने लगाया धान खरीदी केंद्रों पर वसूली का आरोप:GPM में अन्नदाता बोले- हमाली के नाम पर 15 रुपए प्रति क्विंटल की मांग

छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू होने के साथ ही किसानों से अवैध वसूली की शिकायतें सामने आने लगी है। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में हमाली के नाम पर किसानों से प्रति क्विंटल 15 रुपए की मांग की जा रही है। किसानों का आरोप है कि यह राशि धान की बोरियों को खरीदी केंद्रों में विधिवत छल्ली लगाने के लिए मांगी जा रही है। कुछ किसानों ने शिकायत की है कि मंडी में शासन के हमाल मौजूद होने के बावजूद उनसे यह वसूली की जा रही है, जो कि अनुचित है। धान खरीदी केंद्र कृषि उपज मंडी पेंड्रा के प्रबंधक मानसिंह राठौर ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि जो लोग पैसे मांग रहे हैं, वे किसानों के निजी मजदूर हैं, न कि मंडी के हमाल। हालांकि, कई किसानों ने धान बेचने के दौरान आ रही परेशानियों को उजागर किया है। किसानों को पहले खुद ही धान की जांच करवानी पड़ती है और बोरियों में भरवाना पड़ता है। अब उन्हें मंडी में बोरियों को विधिवत छल्ली लगवाने के लिए भी अतिरिक्त भुगतान करना पड़ रहा है, जिसे वे शोषण मान रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *