किसान मुद्दे पर कांग्रेस यूपी में तलाश रही जमीन:किसान सम्मेलन में “वोट चोर, गद्दी छोड़” हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ

कांग्रेस ने बिहार की तर्ज पर यूपी में भी राहुल गांधी के अभियान वोट चोर, गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया। कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं यूपी प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि 12 अक्टूबर को मुजफ्फरनगर जिले में किसान सम्मेलन के माध्यम से किसानों के मुद्दों पर पार्टी संघर्ष छेड़ेगी। अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के तत्वावधान में सोमवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर ‘किसान न्याय योद्धा सम्मेलन’ का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत लखीमपुर खीरी में अजय मिश्रा ‘टेनी’ के बेटे की थार से कुचलकर मारे गए शहीदों और फतेहपुर में पिटाई से शहीद हुए दलित युवा किसान हरिओम बाल्मीकि को नमन देने के साथ हुई। कांग्रेस की सरकारों में किसानों के हितों में बनी थी योजनाएं कांग्रेस महासचिव अविनाश पाण्डेय ने कहा कि संगठन से संघर्ष के जरिए ही देश में परिवर्तन आएगा। उन्होंने पंडित जवाहरलाल नेहरू की पहली पंचवर्षीय योजना को याद किया, जिसमें भाखड़ा-नांगल व रिहंद जैसे बांध बनाकर किसानों को सिंचाई की सौगात दी गई। लाल बहादुर शास्त्री, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी से लेकर UPA सरकार के 72 हजार करोड़ के कर्ज माफी तक की मिसालें गिनाईं। भट्टा परसौल आंदोलन के बाद राहुल गांधी की अगुआई में बने भूमि अधिग्रहण कानून 2013 का जिक्र कर कहा, “अब किसानों को 4 गुना मुआवजा मिल रहा है। पांडेय ने महिला, अति पिछड़ा, दलित व बटाईदार किसानों को जोड़ने पर जोर दिया। किसान बेटों को राजनीति में लाएगी कांग्रेस : अजय राय प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा “यह सरकार किसान, युवा, दलित व महिला विरोधी है। आरोप लगाया कि किसानों की यूरिया की कालाबाजारी कर नेपाल भेजा जा रहा है। यूरिया मांगने वाले किसानों पर लाठियां बरसाई जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस किसानों के बेटों को राजनीति में आगे लाएगी। सांसद तनुज पुनिया ने चेतावनी देते हुए कहा–लोकसभा 2024 में किसानों ने भाजपा के ‘400 पार’ के नारे को धूल चटा दी। अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के उपाध्यक्ष एंव यूपी किसान कांग्रेस प्रभारी अखिलेश शुक्ला ने किसान योद्धाओं को निर्देश दिया कि वे राहुल गांधी के संदेश को गांव-गांव पहुंचाएं, जिससे 2027 में कांग्रेस सरकार बनाई जा सके। वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान चलाएगी कांग्रेस किसान सम्मेलन में डिजिटल किसान न्याय योद्धा की शुरुआत की गई। इसमें किसानों को पार्टी के किसान नीतियों से अवगत कराएगी। साथ ही किसानों की समस्याओं को पार्टी तक पहुंचाने का कार्य करेगी। बिहार की तर्ज पर यूपी में भी कांग्रेस ने वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की। इस अभियान में किसान कांग्रेस के सदस्यों ने हस्ताक्षर कर भाजपा और चुनाव आयोग की मिलीभगत का पर्दाफाश करने वाले राहुल गांधी की आवाज को बुलंद करने का काम किया। 10 मांगों पर सदन से सड़क तक संघर्ष का ऐलान सम्मेलन में किसान समस्याओं पर गहन चर्चा हुई। संगठन मजबूत बनाने और राहुल गांधी के संकल्प को ग्रामीण स्तर तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। इन मांगों को लागू कराने के लिए कांग्रेस ने सदन से सड़क तक आंदोलन की रूपरेखा तय की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *