राजपुर | भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक ठाकुर अपने एक दिवसीय प्रवास पर बलरामपुर जिले के सामरी विधानसभा अंतर्गत राजपुर पहुंचे। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मुन्नालाल चौधरी के नेतृत्व में उनका स्वागत किया गया। स्वागत के दौरान ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी, फूलमालाओं और गुड़ से तौलकर प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर भाजपा की गतिविधियों और किसानों के हित में चल रहे कार्यों की जानकारी साझा की। इसके बाद प्रदेश और जिला अध्यक्ष जीप पर सवार होकर नगर रैली के रूप में राजपुर अग्रवाल धर्मशाला पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं से संवाद हुआ। गांधी चौक में रैली का समापन हुआ, जहां सांसद चिंतामणि महाराज, जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल उपस्थित रहे।


