पटना | नगर पंचायत में नाली निर्माण कार्य में गड़बड़ी की शिकायत का मामला अंबिकापुर तक पहुंच गया। शुक्रवार को जेडी ऑफिस से इंजीनियरों की टीम पटना पहुंची और संबंधित स्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान टीम ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर बारीकी से नजर डाली। इस मौके पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने साफ कहा कि चाहे कोई भी ठेकेदार हो, घटिया निर्माण कार्य किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नगरवासियों की सुविधा और स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए उच्चस्तरीय निर्माण कराया जाएगा। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि जहां भी नियम विरुद्ध या घटिया निर्माण पाया जाएगा, उसे तुरंत तोड़कर दोबारा मानक अनुसार बनवाया जाएगा। नगर प्रशासन ने ठेकेदारों को सख्त निर्देश दिए हैं कि भविष्य में गुणवत्ता से समझौता न करें, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


