कवर्धा| भारतीय किसान संघ तहसील कुंडा का अभ्यास वर्ग 11 और 12 मई 2025 को श्री जालेश्वर महादेव घाट डोंगरिया में होगा। कार्यक्रम में कुंडा तहसील के सभी कार्यकारिणी सदस्य, ग्राम समिति, सोसायटी संयोजक, सह संयोजक और किसान शामिल रहेंगे। अभ्यास वर्ग में जिला और प्रदेश स्तर के पदाधिकारी भारतीय किसान संघ की रीति-नीति की जानकारी देंगे। यह कार्यक्रम आवासीय रहेगा। कार्यक्रम 11 मई रविवार को दोपहर 3 बजे शुरू होगा। समापन 12 मई सुबह 10 बजे होगा।


