गढ़वा | मंगलवार को कृषि विज्ञान केन्द्र गढ़वा में किसान सम्मान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन नवलेश कुमार ने किया। मौके पर केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ. बंधनु उरांव ने कृषकों को विकसित भारत-जी राम जी विधेयक 2025 के बारे में किसानों को विस्तार पूर्वक जानकारी दी। मौके पर वैज्ञानिक डॉ दिनेश कुमार सिंह, कृषि महाविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. हरिपद मुर्मू, डॉ. कल्याण मंडी उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान गढ़वा के प्रगतिशील किसानों को पुष्प गुच्छ एवं शॉल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में केन्द्र सहायक सियाराम पांडेय, सुनील कुमार, राकेश रंजन चौबे, कृष्ण कुमार चौबे उपस्थित थे। मौके पर प्रगतिशील किसान ब्रजेश तिवारी ने किसानों से अपील किया कि खेतीं के साथ साथ फूल और फल की भी खेतीं करें।


