गरियाबंद| कलेक्टर ने राशन कार्ड ई केवाईसी, किसान सम्मान निधि, ई केवाईसी, लैंड सीडिंग एवं आधार अपडेशन की प्रगति की भी समीक्षा करते हुए कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर अग्रवाल ने बैठक में ई एचआरएमएस में क्रियान्वयन, फार्मर्स रजिस्ट्री, ई ऑफिस क्रियान्वयन, क्रीडा प्रोत्साहन योजना एवं लंबित शिकायतों के प्रकरणों आदि की भी समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जीआर मरकाम, सहायक आयुक्त मौजूद रहे।


