फरसगांव नपं के लिए सबसे ज्यादा 85.77 फीसदी वोटिंग

भास्कर न्यूज | कोंडागांव नगरीय निकाय चुनाव में कोंडागांव जिले के तीन निकायों, जिनमें कोंडागांव नगर पालिका परिषद व केशकाल-फरसगांव नगर पंचायतों में मतदान हुआ। कोंडागांव जिले में कुल मतदान का प्रतिशत 76.31 रहा, जिसमें कोंडागांव में 72.30, केशकाल नपं में 83.81 और फरसगांव में 85.77 प्रतिशत वोटिंग हुई। जिले में सबसे ज्यादा वोटिंग फरसगांव में हुई है, जहां 85.77 प्रतिशत लोग अपने घरों से निकलकर वोट देने पहुंचे। इसी बीच कोंडागांव की 95 वर्षीय सोनबती ध्रुव ने लोकतंत्र पर विश्वास जताते हुए व्हीलचेयर पर बैठकर मतदान करने पहुंचीं। इसके अलावा पहली बार वोट देने वाले प्रियांशु साहू ने भी युवाओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने प्रेरित किया। इस बीच कलेक्टर कुणाल दुदावत व एसपी वाई. अक्षय कुमार ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण करते हुए मतदान प्रक्रिया का जायजा भी लिया। शासकीय गुंडाधुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय के मतदान केंद्र पर लाइन में खड़े होकर कलेक्टर कुणाल दूदावत ने अपनी पत्नी के साथ अपनी बारी का इंतजार किया और मताधिकार का प्रयोग किया। लोगों ने बढ़-चढ़कर किया मतदान।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *