किस्को के दो वारंटियों के घर पुलिस ने चिपकाया नोटिस, उपस्थित होने का निर्देश

किस्को|लोहरदगा जिले के किस्को थाना क्षेत्र में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने दो वारंटियों के घर नोटिस चिपकाया है। किस्को थाना पुलिस ने नवाडीह निवासी तस्लीम अंसारी, पिता गुल मोहम्मद व कसियाडीह कुंबा टोली निवासी शुका उरांव, पिता लुड़वा उरांव के आवास पर नोटिस चिपकाने की कार्रवाई की। किस्को थाना प्रभारी मानस कुमार साधु ने बताया कि तस्लीम अंसारी के विरुद्ध धारा 138 एनआई एक्ट के तहत मामला दर्ज है। शिकायत के आधार पर उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था, लेकिन वह लगातार अदालत में उपस्थित नहीं हो रहे थे। इसके बाद एसीजेएम लोहरदगा, कृष्णा कांत मिश्रा के आदेश पर उनके घर नोटिस चिपकाया गया है। अदालत ने तस्लीम अंसारी को 08 जनवरी 2026 को सुबह 10:30 बजे न्यायालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया है। वहीं, एसीजेएम कोर्ट लोहरदगा द्वारा शुका उरांव को भी 31 जनवरी 2026 को सुबह 10:30 बजे अदालत में पेश होने का आदेश जारी किया गया है। अदालत द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी किए जाने के बावजूद उसके नहीं मिलने पर, न्यायालय के निर्देशानुसार उसके घर नोटिस चिपकाया गया। नोटिस चिपकाने की इस कार्रवाई के दौरान सब इंस्पेक्टर सुजीत होरो समेत किस्को थाना के अन्य पुलिस जवान मौजूद रहे। गुमला|झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग के निर्देश के आलोक में शीतलहर और अत्यधिक ठंड को देखते हुए गुमला जिले के सभी श्रेणी के विद्यालयों में केजी से कक्षा 12वीं तक विद्यार्थियों की कक्षाएं 6 जनवरी से 8 जनवरी 2026 तक बंद रहेंगी। यह आदेश सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त, गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) व सभी निजी विद्यालयों पर समान रूप से लागू होगा। जिला शिक्षा अधीक्षक व जिला शिक्षा पदाधिकारी, गुमला के द्वारा निर्गत आदेश अनुरूप कक्षाएं बंद रहने की अवधि में सभी सरकारी विद्यालयों में सभी शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे। विभागीय निर्देशानुसार गैर-शैक्षणिक व विभागीय कार्यों का निष्पादन करेंगे, जिससे कार्य बाधित न हो। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि बोर्ड परीक्षा की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए कक्षा 10वीं व 12वीं के विद्यार्थियों के लिए विशेष मॉक टेस्ट पूर्व निर्धारित परीक्षा कार्यक्रम के अनुरूप 08 जनवरी से 10 जनवरी 2026 तक जिले के सभी उच्च विद्यालयों व प्लस टू विद्यालयों में संचालित किए जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *