बड़वानी | शासकीय कन्या महाविद्यालय के रासेयो इकाई का विशेष ग्रामीण 7 दिनी ग्राम पंचायत कसरावद कुंडिया बसाहट में मंगलवार से शुरू हुआ। इसका विषय मेरा युवा भारत व डिजिटल साक्षरता के लिए युवा है। पहले दिन प्राचार्य डॉ. कविता भदौरिया ने हरी झंडी दिखाकर स्वयंसेवकों को रवाना किया। उन्होंने स्वयंसेवकों को रासेयो का उद्देश्य अनुसार अनुशासन व सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने की बात कही। ग्रामीण शिविर से विद्यार्थी ग्रामीण जीवन, स्वच्छता, स्वास्थ, शिक्षा व सामाजिक जागरूकता जैसे विषयों पर कार्य कर समाज के सर्वांगीण विकास में योगदान देने की बात कही। प्रशासनिक अधिकारी डॉ. एनएल गुप्ता व आईक्यूएसी कॉर्डिनेटर डॉ. जगदीश मुजाल्दे ने भी छात्राओं के सर्वांगीण विकास व शिविर की महत्ता के बारे में बताकर स्वयं सेविकाओं को शिविर के लिए रवाना किया। 50 स्वयंसेवकों दोपहर 2 बजे कसरावद के कुंडिया बसाहट पहुंचे। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुनीता भायल ने दल बनाए। दल के विभाजन बाद समितियों को कार्य का बंटवारा किया। पीटी मैदान तैयार कर शिविर की स्थापना की। शाम 4 बजे से खेल खेले गए। रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।


