रोजगार प्राप्त करने के लिए कराएं पंजीयन

बड़वानी | ग्राम करी स्थित शासकीय आदर्श कॉलेज में रोजगार संगी पोर्टल पर पंजीयन करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। मंगलवार को कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. प्रमोद पंडित ने विद्यार्थियों को बताया रोजगार संगी पोर्टल जिले के बेरोजगारों का एकीकृत डाटा तैयार कर जरूरत अनुसार निजी क्षेत्र में विभिन्न कंपनियों को इसकी जानकारी उपलब्ध कराएगा। जिससे बेरोजगार युवक-युवतियों को निजी क्षेत्र में रोजगार मिलेगा। कलेक्टर पोर्टल पर पंजीयन की लगातार समीक्षा कर रही है। डॉ. दिनेश पाटीदार ने विद्यार्थियों को पंजीयन करने के लिए प्रेरित किया। डॉ. अनिल पाटीदार ने विद्यार्थियों को पंजीयन की प्रक्रिया समझाते हुए कहा मोबाइल से पंजीकृत होकर आपके ईमेल पर इसका पासवर्ड आएगा। आगे आप इसे लॉगिन कर सकते हैं। जो विद्यार्थी स्नातक पास हो चुके हैं वे आवश्यक रूप से इस पंजीयन को करें। जिससे उन्हें निजी क्षेत्र के रोजगार की जानकारी मिलेगी। विद्यार्थियों को लाभ मिल पाएगा। जिससे ही हमारे क्षेत्र में कई शिक्षित योग्य युवा रोजगार की तलाश में विभिन्न कंपनी और स्थान पर जाते हैं। उन्हें एक पोर्टल के माध्यम से पंजीकृत कर उनकी जानकारी साझा की जा सकेगी। इसमें कौशल, योग्यता और बायोडाटा भी देना होता है। आदर्श कॉलेज से 360 युवाओं ने पंजीयन किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *