कुंभ की तैयारी में तेजी लाने के निर्देश

राजिम| राजिम कुंभ कल्प के आयोजन के संबंध में कलेक्टर बीएस उइके ने मेला स्थल में मेलार्थियों की सुविधा सुनिश्चित करने मेला स्थल का निरीक्षण किया। स्थल पर पहूंचकर मुख्य मंच, दुकान, विभागीय स्टॉल एवं मीना बाजार आदि स्थलों का निरीक्षण किया। इस संबंध में उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए वृहद स्तर पर पार्किंग भी बनाए जाएंगे। कलेक्टर उइके ने राजिम कुंभ कल्प की तैयारी के संबंध में समीक्षा करते हुए सभी कार्य जल्द शुरू करने के निर्देश दिए। कलेक्टर उइके ने जिले के अधिकारियों को मेला के संबंध में दिए गए दायित्वों को तत्परता के साथ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर उइके ने निर्देश देते हुए कहा कि गंगा आरती स्थल से मेला स्थल तक नदी किनारे को सजाएं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *