जी राम जी ग्रामीण भारत को मदद नहीं मजबूती देगा:भाजपा जिलाध्यक्ष बोले- काम की गारंटी, 15 दिन नहीं मिला तो बेरोजगारी भत्ता देगी सरकार

विकसित भारत जी राम जी को लेकर भारतीय जनता पार्टी टोंक की ओर से प्रेस वार्ता का आयोजन भाजपा कार्यालय पर किया गया। प्रेस वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान, पूर्व विधायक अजित सिंह मेहता ने वीबी जी राम जी के बारे में बताया। भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस मनरेगा को बंद करने का भ्रम फैला रही है। जबकि सच यह है कि उसकी कमियों को दूर करके “विकसित भारत – जी राम जी” कानून बनाया गया है। उन्होंने कहा कि अब गांव के गरीब मजदूर को 100 नहीं 125 दिन का रोजगार मिलेगा, 15 दिन में काम नहीं मिलने पर बेरोजगारी भत्ते का भुगतान होगा और और जवाबदेही सुनिश्चित होगी। कांग्रेस भ्रम फैला रही चौहान ने कहा कि “विकसित भारत – जी राम जी” योजना के लिए पूरा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन कर रहा है। वहीं कांग्रेस भ्रम फैलाने का काम कर रही है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी भगवान राम के नाम का इतना विरोध क्यों करती है, भगवान राम के नाम से आखिर उन्हें क्या दिक्कत है ।उन्होंने कहा कि “विकसित भारत – जी राम जी” योजना में भ्रष्टाचार की कोई गुंजाइश नहीं छोड़ी गई है, और सारी व्यवस्था डिजिटल की गई है। 125 दिन रोजगार की गारंटी पूर्व विधायक अजित सिंह मेहता ने कहा कि “विकसित भारत – जी राम जी” योजना में 100 दिन से बढ़ाकर 125 दिन रोजगार की गारंटी दी गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में “विकसित भारत – जी राम जी” कानून बनाया गया है। इस योजना का लक्ष्य ग्रामीण भारत का स्वर्णिम विकास करना है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत वीबी-जी-राम-जी योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर और सशक्त भारत के विजन को साकार करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। इससे आम नागरिकों, युवाओं, महिलाओं और ग्रामीण क्षेत्रों को सीधा लाभ मिल रहा है। जी राम जी ग्रामीण भारत को मजबूती देता है उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत पहले सौ दिन का रोजगार मिलता था अब इस योजना के तहत एक सौ पच्चीस दिन का सुनिश्चित रोजगार मिलेगा। विकसित भारत जी राम जी ग्रामीण भारत को मदद नहीं मजबूती देता है। इसका उद्देश्य ग्रामीण रोजगार को केवल कल्याण योजना के रूप में नहीं, बल्कि विकास से जुड़ी गारंटी के रूप में स्थापित करना है, ताकि यह विकसित भारत 2047 के दृष्टिकोण के अनुरूप हो। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष रामचंद्र गुर्जर,पूर्व प्रधान ममता जाट,शीला मीणा, जगदीश गुर्जर, खेमराज मीणा, मीडिया प्रभारी कमलेश यादव, बलवंत मराठा, आरव सिसोदिया, शम्भू शर्मा,पार्षद मनीष सिसोदिया,राजेश मंगल सहित अन्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *