झारखंड के लातेहार में बुधवार तड़के एक बड़ा हादसा हुआ। झारखंड मुक्ति मोर्चा की राज्यसभा सांसद महुआ माझी की कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में महुआ माझी का दाहिना हाथ टूट गया। उनके नाक और चेस्ट में चोट लगी है। हादसे के वक्त गाड़ी में उनका बड़ा बेटा, बहू और ड्राइवर बैठे थे। बेटे को भी चोट आई है। मां वैष्णवी पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा हादसा सदर थाना क्षेत्र के होटवाग गांव स्थित मां वैष्णवी पेट्रोल पंप के पास सुबह करीब 4 बजे हुआ। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी को लातेहार सदर अस्पताल में लाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रांची रेफर कर दिया गया। कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई लातेहार युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अमित यादव के अनुसार, महुआ माझी कुंभ स्नान करके रांची लौट रही थीं। इस दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को तुरंत लातेहार अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद महुआ मांझी को बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया गया। माना जा रहा है कि कार चलाते वक्त नींद की झपकी आई और यह हादसा हुआ है। हादसे में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी दुलड़ चौड़े घटनास्थल पर पहुंचे और एंबुलेंस के माध्यम से सदर अस्पताल लाया गया। ———————————– ये भी खबर पढ़िए महाकुंभ से लौट रही कार ने ऑटो को मारी टक्कर:धनबाद में ऑटो ड्राइवर की मौत, 4 यात्री गंभीर; दो बच्चों का पिता था मृतक धनबाद में नई दिल्ली-कोलकाता राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। महाकुंभ से लौट रही हुंडई क्रेटा कार ने एक ऑटो को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो चालक जितेंद्र राय की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार चार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को श्री निर्मल महतो मेमोरियल मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया। सभी घायलों की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। पढ़िए पूरी खबर…


