गुंडा टैक्स नहीं देने पर मजदूरों के कैंप पर फायरिंग:धनबाद में 2 को लगी गोली, पर्चा छोड़कर राजू गैंग ने ली जिम्मेवारी

धनबाद में आपराधिक घटनाओं पर लगाम नहीं लग पा रही है। ताजा मामला महुदा के पदुगोड़ा रेल फाटक की बगल में अंडरपास का निर्माण कर रहे मजदूरों के कैंप पर फायरिंग का है। मंगलवार देर रात अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर यहां दहशत फैला दी। दो मजदूर गोली लगने से घायल हो गए। दोनों लहूलुहान स्थिति में जान बचाने के लिए भागकर महुदा कोल वाशरी में पहुंचे। पर्चा में लिखा बिना गुंडा टैक्स दिए काम नहीं करने देंगे इधर, अपराधी वहां दो पुर्जे भी छोड़ गए थे। उन पर लिखा था – राजू गैंग को जीटी (गुंडा टैक्स) दिए बिना काम नहीं करने देंगे। जीटी नहीं देने का अंजाम बुरा होगा। वे एक मजदूर का मोबाइल फोन भी ले भागे। 12 से अधिक खोखे और मैगजीन बरामद मजदूर ललन साहनी को पेट व पैर में और झूलन चौधरी को जांघ के पिछले हिस्से में गोली लगी है। महुदा थाने की पुलिस उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गई। दोनों की स्थिति गंभीर बताई जाती है। कैंप से पुलिस को 12 से अधिक खोखे और मैगजीन मिला। ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी, इंस्पेक्टर ममता कुमारी, महुदा थानेदार देवानंद प्रसाद, भाटडीह ओपी प्रभारी अनिल मंडल आदि ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। ठेकेदार को कुछ दिन पहले फोन से दी गई थी धमकी कैंप में मौजूद मजदूर पप्पू साहनी ने बताया कि वे अन्य मजदूरों ललन, सत्तो, झूलन, बिट्टू साहनी के साथ रात खाना खा रहे थे। उसी समय एक बाइक से दो अपराधी आए। वे काली जैकेट और हेलमेट पहले हुए थे। कुछ समझ पाते, उसके पहले ही उन्होंने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। करीब 12 राउंड फायरिंग की, दो पर्चियां फेंकी और भाग निकले। मामला रंगदारी से जुड़ा है। जानकारी के मुताबिक, धनबाद के राजू गैंग ने पहले भी ठेकेदार को फोन कर रंगदारी के लिए धमकाया था। मजदूरों की सुरक्षा के लिए मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। अपरा​धियों की तलाश कर रहे हैं, जल्द पकड़ लेंगे घायल मजदूरों का अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। साथ ही, अपरा​धियों की तलाश की जा रही है। उन्हें जल्द पकड़ लिया जाएगा। -कपिल चौधरी, ग्रामीण एसपी, धनबाद

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *