कुंभ स्नान से लौट रहे श्रद्धालुओं की बस पलटी:शिवपुरी में गाय को बचाने में हादसा; राजस्थान के 15 यात्री घायल, 8 गंभीर

शिवपुरी के दिनारा थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर को प्रयागराज कुंभ स्नान से लौट रहे राजस्थान के भीलवाड़ा के श्रद्धालुओं की मिनी बस पलट गई। हादसे में करीब 15 लोग घायल हो गए, जिनमें से 8 लोगों को गंभीर चोटें आई है। घटना एनएच 27 हाईवे पर उटवाहा गांव के पास दोपहर को हुई। मिनी बस (RJ06PA5190) में सवार 22 श्रद्धालु प्रयागराज से वापस लौट रहे थे, इस दाैरान अचानक बस के सामने एक गाय आ गई, जिसे बचाने के प्रयास में चालक ने स्टीयरिंग से नियंत्रण खो दिया और बस बेकाबू होकर पलट गई। यह हुए घायल घायलों में आशा वैष्णव, गौतम वैष्णव, संजू यादव, भागचंद शर्मा, छोटू रामकिशन, मोहम्मद आरिफ और रतनलाल गुर्जर समेत अन्य लोग शामिल हैं। सभी घायल भीलवाड़ा के गायत्री नगर के रहने वाले हैं। दिनारा थाना प्रभारी विनोद यादव ने बताया- हादसे के बाद सूचना पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और सभी घायलों को करैरा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं, जबकि 7-8 लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों का इलाज जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *