कुंभ स्नान: 7 अखाड़ों के महंतों को भेंट करेंगे कलश:भगवा वस्त्र और मोती-नगों से सजाए जा रहे कलश

युवाओं की टोली 7 अमृत कलश लेकर कुंभस्नान के लिए प्रयागराज जाएगी। ये कलश जूना अखाड़ा, निरंजनी अखाड़ा, महानिर्वाणी अखाड़ा, दिगंबर अखाड़ा, निर्मोही अखाड़ा, निर्वाणी अखाड़ा, पंचायती बड़ा उदासीन अखाड़ा के महंतों को भेंट किए जाएंगे। सेवा संकल्प युवा संगठन के पदाधिकारी ये कलश तैयार कर रहे हैं। भगवा कपड़े से ढके इन कलशों का मोती और नगों से शृंगार किया जा रहा है।
संगठन के अध्यक्ष प्रकाश मालवीय ने बताया कि संगठन के यश जैन, सुमित मालवीय, अंकित शर्मा,पवन मालवीय, कुलदीप सोंदिया कलश पात्र भगवा कपड़े, जरी और नगों से सजा रहे हैं। सभी कलश का अभिषेक करने के बाद इसमें गोशाला एवं तीर्थस्‍थल की मिट्टी, गंगाजल, दुर्बा, पंचरत्‍न, सुपारी, हल्‍दी, अनाज, आम का पत्‍ते और श्रीफल रखे जाएंगे। इन कलशों को पूजन कराकर दो दिवस के लिए मंदिर में रखा जाएगा। इसके बाद युवा कलश लेकर रवाना होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *