कुकदूर| ग्राम पंचायत कुई में नवनिर्वाचित सरपंच धनंजय लहरे और पंचों का शपथ ग्रहण हुआ। पंचायत सचिव फिरत राम मरावी ने बताया कि इस पंचायत में 7 पुरुष और 7 महिला पंच चुनी गई हैं। कुछ पंच दोबारा निर्वाचित हुए हैं, जबकि सोनू सलूजा चौथी बार पंच बने हैं। शपथ ग्रहण समारोह में धनंजय लहरे ने कहा कि वे पहली बार सरपंच बने हैं। गांव के विकास के लिए सभी के सहयोग से काम करेंगे। जिस विश्वास के चुना है, उस पर खरा उतरेंगे।


