बिजई| ग्राम पंचायत भवन में सोमवार को दोपहर 1 बजे नवनिर्वाचित सरपंच देवकी मोहल्ले और 11 पंचों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। अनुविभागीय अधिकारी सचिव राजेंद्र परिहार ने सभी को शपथ दिलाई। इस दौरान ग्रामीण भी मौजूद रहे। पंच पद के लिए किरण बंजारे, शिलाबाई कुर्रे, उमा बंजारे, अनीता डहरिया, भारती कुमारी धुर्वे, बृहस्पति बाई निर्मलकर, रविदास आनंद, अनंत कुमार मोहल्ले, गोविंदा सोनवानी, रामचंद्र धोबी और हेम कुमार जांगड़े ने शपथ ली। शपथ ग्रहण के बाद पंचों ने सरपंच देवकी मोहल्ले को पुष्पमाला पहनाई।


