बीजा पंचायत में सरपंच चंपा पटेल व 12 पंचों ने ली शपथ

देवरबीजा| ग्राम पंचायत बीजा में नवनिर्वाचित सरपंच चंपा संतोष पटेल और 12 पंचों का शपथ ग्रहण हुआ। कार्यक्रम में ग्राम के वरिष्ठ नागरिक और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। इस बीच सरपंच ने पंचायत के विकास आयोजन के लिए सभी के सहयोग से कार्य करने की बात कही। क्षेत्र में पानी, बिजली, सड़क सहित अन्य सुविधा के लिए काम करने की बात पर जोर दिया गया। आयोजन में दाऊ कृष्णा सिंह राजपूत, सुरेश बाफना, फकीर देवांगन, गौतम चंद जैन, नारायण कुर्रे, दीपक साहू, मोहन निर्मलकर, पारस जैन, पर्यवेक्षक केपी साहू, सत्यनारायण महिलागे, रोजगार सहायक राजेश सांखला, सागर पटेल, राकेश जैन, भवानी पटेल, राजकुमार पटेल, काशी महिलागे, विनोद गहेरवाल, ईश्वर यादव, देवी सिंह राजपूत शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *