डौंडी| जनपद पंचायत डौंडी के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए 4 मार्च को चुनाव होगा। 7 मार्च को प्रथम सम्मिलन और ग्राम पंचायत में 8 मार्च को उपसरपंच का चुनाव किया जाएगा। जिसके लिए पीठासीन अधिकारियों की नियुक्ति कर ट्रेनिंग के बाद सामग्री दी जाएगी। इसकी तैयारी चल रही है। इस संबंध में जनपद पंचायत डौंडी के सीईओ डीडी मंडले ने बताया कि 4 मार्च को अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष निर्वाचन के बाद 7 मार्च को प्रथम सम्मिलन का आयोजन होगा। जिसमें जनपद पंचायत डौंडी के सभी नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी। इसी डौंडी ब्लॉक की सभी 60 ग्राम पंचायतों में उपसरपंच की नियुक्ति की जाएगी।


