ग्राम देवकोट में भागवत कथा 8 से 16 अप्रैल तक

पलारी| ग्राम देवकोट में श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह 8 से 16 अप्रैल तक होगा। प्रवचनकर्ता सूर्यभान चौबे रहेंगे। कथा दोपहर 1.30 बजे से शाम 6.30 बजे तक चलेगी। 8 अप्रैल को कलश यात्रा और वेदी पूजन होगा। इसी दिन महाभारत दर्शन कथा शुरू होगी। 9 अप्रैल को परीक्षित जन्म और वराह अवतार की कथा होगी। 10 अप्रैल को ध्रुव चरित्र, 11 को प्रहलाद चरित्र और नरसिंह अवतार, 12 को समुद्र मंथन और वामन अवतार की कथा सुनाई जाएगी। 13 अप्रैल को बाल लीला, पूतना वध और दही लीला होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *