कुएं की मोटर में दुपट्टा फंसने से नाबालिग घायल:सिर में गंभीर चोट और बायां हाथ फ्रैक्चर, चारपाई पर लिटाकर एंबुलेंस तक पहुंचाया

सिरोही जिले के रोहिड़ा थाना क्षेत्र के सिंगा की पावटी गांव में गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे भूराराम गरासिया की 15 वर्षीय बेटी रवीना खेत में सिंचाई के लिए मोटर चालू कर रही थी। इसी दौरान उसका दुपट्टा अचानक मशीन की बेल्ट में फंस गया। हादसे में किशोरी का बायां हाथ फ्रैक्चर हो गया और सिर में गंभीर चोटें आईं। वह वहीं गिरकर बेहोश हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मशीन बंद की और किशोरी को बाहर निकाला। घटनास्थल पहाड़ी क्षेत्र में होने के कारण उसे चारपाई पर लेटाकर करीब आधा किलोमीटर दूर सड़क तक लाया गया। सूचना मिलते ही एम्बुलेंस 108 के पायलट भीमाराम गरासिया और मेल नर्स राजेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद पहले रोहिड़ा सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहां से हालत गंभीर देखते हुए सिरोही के सरकारी अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। डॉक्टरों ने बताया कि किशोरी की स्थिति चिंताजनक है और उसका इलाज जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *