कुएं में गिरने से 51 वर्षीय सुधीर चंद्र की मौत, मातम

बगोदर| बगोदर प्रखंड के अटका पूर्वी पंचायत निवासी तथा बगोदर प्रखंड में कार्यरत रोजगार सेवक सुरेश पासवान के भाई सुधीर चंद्र उर्फ सुनील पासवान (51) की मौत कुएं में डूबने से हो गई। घटना बुधवार रात लगभग 8 बजे की है, जब वे घर के कुएं पर हाथ-पैर धोने गए थे। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वे कुएं में गिर पड़े, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। गुरुवार को बगोदर पोस्टमार्टम हाउस में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक बस चालक थे और अपने पीछे लगभग 12 वर्ष की एक पुत्री छोड़ गए हैं। घटना के बाद पूरे परिवार में शोक की लहर है। जिला परिषद सदस्य दुर्गेश कुमार पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के आपदा राहत कोष से मिलने वाली सहायता राशि दिलाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। साथ ही उन्होंने परिवार को हर प्रकार की मदद का आश्वासन दिया। मौके पर रवि पासवान, नरेश पासवान, सुरेश पासवान, विशाल रजक, विकास पासवान, विक्की कुमार, भीखी पासवान, मुंशी पासवान, देवचंद पासवान और टेकलाल पासवान सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *