कुएं में गिरीं दो चचेरी बहनें, मौत:जांजगीर-चांपा में घर की बाड़ी में खेलते समय हादसा, पीएम के लिए मॉर्चुरी में रखवाया गया

जांजगीर-चांपा में कुएं में गिरने से दो चचेरी बहनों की डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र कनाई गांव की है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम करीब 5 बजे छह वर्षीय अस्मिता और चार वर्षीय प्रिंसी अपने घर की बाड़ी में खेल रही थीं। लगभग आधे घंटे बाद जब वे दिखाई नहीं दीं, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। आसपास और पड़ोसियों से पूछने पर भी उनका कोई पता नहीं चला। आशंका होने पर परिजनों ने बाड़ी में बने कुएं में देखा, जहां दोनों बहनें बेहोशी की हालत में मिलीं। उन्हें तत्काल जांजगीर के जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों बच्चियों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल के मॉर्चुरी में रखवाया है। मामले में मर्ग कायम कर आगे की जांच पड़ताल की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *