कुकुरमुड़ा चौक से निकाली बाइक रैली भाजयुमो जिला अध्यक्ष का किया स्वागत

भास्कर न्यूज| नर्मदा भाजयुमो के दूसरी बाद जिला अध्यक्ष बने आयश सिंह बोनी के गुरुवार को प्रथम नर्मदा आगमन पर नर्मदा मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं ने गाजे-बाजे, आतिशबाजी के साथ स्वागत किया। दोपहर तीन बजे कुकुरमुड़ा चौक पर आयश सिंह के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। कार्यकर्ता बाइक रैली के साथ कुकुरमुड़ा चौक से नर्मदा मंदिर तक उन्हें लेकर आए। यहां नर्मदा मंदिर प्रांगण में युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। मां नर्मदा की पूजा-अर्चना के साथ युवा सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। बोनी ने उन्हें दूसरी बार जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर भाजपा पदाधिकारियों व युवाओं को धन्यवाद दिया। वे युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं को अगले विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया। कार्यक्रम को शैलेन्द्र तिवारी, आनंद पटेल ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य ललित चोपड़ा ने विकसित भारत जी राम जी के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन अनुज साहू व आभार प्रदर्शन ज्योति जंघेल ने किया। इस दौरान भीखू हिरवानी, बालकृष्ण जंघेल, डोमार सिंह भेड़िया, ललिता मानिकपुरी, इन्द्राणी वर्मा, संतन साहू, काशी राम पोर्ते, धनऊ राम जंघेल, जयप्रकाश मशखरे, शिव पटेल सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *