15 मार्च तक मनरेगा और जून तक आवास पूरा करें: सीईओ

भास्कर न्यूज | जांजगीर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गोकुल रावटे ने शुक्रवार को नवागढ़ जनपद पंचायत में आयोजित समीक्षा बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में जनपद सीईओ, सहायक अभियंता, कार्यक्रम अधिकारी, तकनीकी सहायक एवं रोजगार सहायक उपस्थित रहे। सीईओ ने निर्देश दिए कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के अंतर्गत स्वीकृत सभी कार्य 15 मार्च तक पूर्ण किए जाएं। लंबित कार्यों में तेजी लाने, मजदूरों को समय पर रोजगार उपलब्ध कराने और गुणवत्ता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों को नियमित स्थल निरीक्षण एवं साप्ताहिक समीक्षा के निर्देश भी दिए गए। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत स्वीकृत आवासों को जून माह तक पूर्ण करने का लक्ष्य तय किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *