कुछ ही देर में शुरू होगी स्टैंडअप कॉमेडियन की परफॉर्मेंस:जयपुर में दर्शकों की भारी भीड़, कहा- बहुत मजा आने वाला है

दैनिक भास्कर जयपुर के 30वें गौरवशाली साल के मौके पर इवेंट्स की सीरीज शनिवार से शुरू हो रही है। आज देश के जाने-माने स्टैंडअप कॉमेडियन हर्ष गुजराल, गौरव गुप्ता और गौरव कपूर अपनी परफॉर्मेंस देंगे। होटल के बाहर दर्शकों की भारी भीड़ लगी हुई है। दर्शकों का कहना है कि काफी दिनों बाद जयपुर में कोई अच्छा आयोजन हो रहा है। बहुत मजा आने वाला है। 13 और 14 दिसंबर को होटल क्लार्क्स आमेर में ‘जयपुर कॉमेडी फेस्टिवल’ का आयोजन होगा। यह इवेंट लाइव फॉर्मेट में होगा, जिसमें दर्शक सीधे कॉमेडियन्स की परफॉर्मेंस का अनुभव ले सकेंगे। इस फेस्टिवल में शहर के लोगों को लाफ्टर और एंटरटेनमेंट से भरपूर शामें मिलने वाली हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *