जिला कलेक्टर ने सड़क सुरक्षा रैली को हरी झंडी दिखाई:वाहन सवारों को नियत पालना की शपथ दिलाई, 15 दिवसीय अभियान शुरू

सिरोही कलेक्टर अल्पा चौधरी ने शनिवार सुबह अहिंसा सर्कल से सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने वाहन सवरों को सड़क सुरक्षा की प्रतिज्ञा भी दिलाई। यह कार्यक्रम प्रदेश सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में राज्य सड़क सुरक्षा प्रकोष्ठ, परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग द्वारा आयोजित 15 दिवसीय जिला स्तरीय अभियान का हिस्सा है। रैली में सड़क सुरक्षा सारथी रथ के साथ बाइक और ऑटो शामिल थे। इसमें ‘सीट बेल्ट लगाएं, जीवन बचाएं’, ‘वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग न करें’, ‘सड़क सुरक्षा नियमों का करो सम्मान, न होगी दुर्घटना, न होंगे आप परेशान’ जैसे विभिन्न जागरूकता संदेश वाली तख्तियां प्रदर्शित की गईं। शपथ दिलाने के बाद, जिला कलेक्टर ने सड़क सुरक्षा के नियमों और सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की ‘राहवीर योजना’ के बारे में जानकारी दी। इस योजना का उद्देश्य सड़क हादसों को रोकना है। परिवहन अधिकारी अक्षमिता राठौड़ ने बताया कि यह सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान 25 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान परिवहन विभाग के सुरक्षा प्रहरी, स्वयंसेवक और पुलिस संयुक्त रूप से जन जागृति अभियान चलाएंगे। इस मौके पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. राजेश गोयल, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता रमेश चंद्र बराड़ा, उपखंड अधिकारी हरिसिंह देवल, तहसीलदार जगदीश कुमार, पुलिस उपाधीक्षक मुकेश चौधरी, सिरोही शहर कोतवाल कैलाश दान, परिवहन निरीक्षक विनीत चौहान व मनीष खत्री, सहायक प्रोग्रामर राजूराम, यातायात प्रभारी राजेश रावल, परिवहन विभाग के प्रेमसिंह, नीरव मीणा, प्रवेश कुमार और पुलिसकर्मी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *