कुडू के युवा मजदूर ने हैदराबाद में की आत्महत्या, परिजनों ने कहा- हत्या हुई

भास्कर न्यूज | कुडू कुडू थाना क्षेत्र के जिंगी पंचायत के राहें गांव से दो महीने पहले मजदूरी करने हैदराबाद गए युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हैदराबाद के चिटी थाना प्रभारी ने शव को कब्जा में लेकर तलाशी ली। जिसमें युवक का आधार कार्ड पहचान किया गया। जिसके बाद पुलिस ने खोजबीन करते हुए युवक के आत्महत्या जानकारी परिजनो को दी। घटना के बाद परिजन युवक का शव लाने के लिए परेशान हैं। जानकारी के अनुसार कुड़ू लाल थाना क्षेत्र के राहे गांव निवासी मंगरू उरांव का पुत्र सुधीर उरांव मजदूरी के लिए हैदराबाद गया था। इसी बीच शुक्रवार चिटी थाना पुलिस के छोटु पाल विलमी नायडू ने परिजनो को बताया हैदराबाद के गांव के समीप एक पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर सुधीर ने आत्महत्या कर ली है। वही परिजनों ने आरोप लगाया है कि सुधीर की हत्या करते हुए शव को फांसी के फंदे में लटकाया गया है। परिजन मुआवजा की मांग कर रहे है। हैदराबाद के चिटी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है,

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *