बोकारो | सांसद खेल महोत्सव के तहत आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता के छठे दिन शुक्रवार को कई रोमांचक मुकाबले हुए। पहले मुकाबले में मानगो-ए बस्ती की टीम ने बलाढी को 1-0 गोल से जीत दर्ज की। दूसरा मुकाबला सिमलटांड़ और मैंगो-बी के बीच खेला गया, जो निर्धारित समय तक बराबरी पर रहा। टाई ब्रेकर में मैंगो बी ने 7-6 गोल से जीत हासिल की। तीसरे मैच में सेक्टर-4 और सेक्टर-1बी के कड़े संघर्ष में सेक्टर-1बी ने 5-4 गोल से जीत हासिल की। चौथे मुकाबले में मानगो-ए ने मानगो-बी को 1-0 गोल से हराया। वहीं अंतिम मुकाबले में मानगो-ए ने टाई ब्रेकर में सेक्टर-1बी को 5-4 गोल से हराया।


