सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में लोमड़ी के अवैध शिकार का मामला सामने आया है। 28 जून को भटगांव स्थित धाराशिव परिसर में वन्य प्राणी वन विभाग की टीम ने जमनार धाराशिव से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला बिलाईगढ़ वन परिक्षेत्र का है। रेंजर मोहम्मद आसिफ खान ने बताया कि आरोपी शिवकुमार भट्ट और राकेश कुमार भट्ट कुत्ते की मदद से लोमड़ी का शिकार करते थे। आरोपियों के पास से एक मृत लोमड़ी का शव बरामद किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल दोनों आरोपियों को प्रथम श्रेणी न्यायालय बिलाईगढ़ में पेश किया गया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। आरोपियों के खिलाफ वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। वन विभाग ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि वे वन्यजीवों से दूर रहें और उन्हें किसी भी तरह का नुकसान न पहुंचाएं।


