कुत्ते के काटने से बच्चे के गाल में हुआ छेद:जयपुर में 3 साल के बच्चे का चेहरा नोंचा, चीखें सुनकर पहुंचे लोगों ने बचाया

जयपुर में एक 3 साल के बच्चे को कुत्ते ने बुरी तरह नोच दिया। कुत्ते के दांत से बच्चे के गाल पर आर पार छेद हो गया। बच्चे की चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कुत्ते को भगाया। परिजन बच्चे को गंभीर हालत में चोमू के सरकारी अस्पताल लेकर गए। जहां से उसे जयपुर के एसएमएस अस्पताल रेफर कर दिया। घटना शनिवार शाम 5 बजे गोविंदगढ़ स्थित ग्राम हाड़ोता की है। घर के बाहर बच्चों के साथ खेल रहा था बच्चे के पिता ओमप्रकाश यादव ने बताया- कृष्णा (3) घर के बाहर बच्चों के साथ खेल रहा था। इस दौरान एक कुत्ते ने कृष्णा के चेहरे पर हमला कर दिया। कुत्ते ने कृष्णा के गाल पर काट लिया। इससे गाल में छेद हो गया। इसके बाद बच्चे की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े और किसी तरह कुत्ते से कृष्णा को बचाया। लहूलुहान हालत में उसे चोमूं के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने जयपुर के एसएमएस अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उसका इलाज जारी है। वहीं राजस्थान में कुत्तों के बढ़ते हमलों को लेकर स्थानीय लोगों में रोष है। उन्होंने प्रशासन से कुत्तों को पकड़ने की मांग की है। बानसूर मे भी कुत्तों का आतंक, एक को ग्रामीणों ने मार दिया वहीं, एक दूसरे मामले में कोटपुतली-बहरोड़ जिले के बानसूर के रामपुर कस्बे में भी रविवार सुबह एक पागल कुत्ते ने तीन लोगों पर हमला कर दिया। बाइपास रोड के पास हुई हमले की इस घटना में मनु नैनावत (15), सुरेश सैनी (35) और गेंदी देवी (50) पर हमला किया। स्थानीय लोगों ने तीनों को कुत्ते से बचाया और सीएचसी में भर्ती कराया। वहीं, ग्रामीणों ने कुत्ते को मार दिया। घायल सोनू ने बताया- रविवार सुबह 9 बजे वह बाइपास की तरफ से आ रहा था। इसी दौरान अचानक कुत्ते ने हमला कर नीचे गिरा दिया और घायल कर दिया। उसके हाथ ओर पैर में कई जगह पर काट लिया। इसी दौरान आसपास के लोगों ने कुत्ते को भगाया और बाइक से अस्पताल लेकर आए। घायल सुरेश सैनी ने बताया- वह घर से बाजार की तरफ आ रहा था, इसी दौरान उसी कुत्ते ने हमला कर दिया और सिर हाथ और पैरो पर काट लिया। इधर बाइपास के पास बागवाली की ढाणी की रहने वाली गेंदी देवी ने बताया कि वह खेतों में गोबर डालने जा रही थी। तभी कुत्ते ने पकड़ लिया और नीचे गिरा दिया। कुत्ते ने कई जगह से घायल कर दिया। शोर मचाने पर परिजन पहुंचे तो कुत्ते को भगाया और अस्पताल लेकर पहुंचे। पागल कुत्ते ने बहराम का बास में भी लोगों पर हमला कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने कुत्ते को मार दिया। ग्राम पंचायत के सरपंच मुकेश जिलोवा ने बताया- सभी घायलों का इलाज सीएचसी में चल रहा है। स्थानीय प्रशासन से पागल कुत्ते को पकड़ने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कदम उठाने की मांग की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *