हिमाचल में बर्फबारी से बढ़ी ठंड:कल से फिर एक्टिव होगा वेस्टर्न डिस्टर्ब, 4-5 फरवरी को बारिश-बर्फबारी की संभावना

हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति के अधिक ऊंचे क्षेत्रों में शनिवार देर शाम के वक्त से एक बार फिर बर्फबारी शुरू हो गई है। वहीं प्रदेश की राजधानी शिमला सहित कई क्षेत्रों में बादल छाए रहे। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश बर्फबारी के बाद प्रदेश में हल्का ठंड का प्रकोप भी बढ़ गया है। रोहतांग टनल में एक इंच ताजा बर्फ गिरी है। इसके बाद सड़कों पर फिसलन बढ़ गई है। वहीं पुलिस ने बर्फबारी को देखते हुए ऊंचे क्षेत्रों में अनावश्यक यात्रा नहीं करने की सलाह दी है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, शनिवार को प्रदेश के अधिक ऊंचे क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी और बारिश का पूर्वानुमान लगाया था और लाहुल स्पीति में हल्की बर्फबारी हुई। IMD की माने तो आज प्रदेशभर में मौसम साफ हो रहेगा । वहीं आगामी कल यानी 3 फरवरी से एक बार फिर वेस्टर्न डिस्टरबेंस (WD) दोबारा एक्टिव होगा। इससे 4 और 5 फरवरी को प्रदेश के कुछ ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि 4 जनवरी को प्रदेश के कई भागों में बारिश-बर्फबारी हो सकती है। मानसून के बाद सर्दियां भी निकल रही सुखी प्रदेश में मानसून के बाद अब तक सर्दियां भी सुखी निगल गई है। हिमाचल में अभी तक बहुत कम बारिश हुई है। इससे सूखे जैसे हालात पनप रहे हैं। जनवरी में 85.3 मिलीमीटर नॉर्मल बारिश होती है। मगर इस बार मात्र 13.3 मिलीमीटर बादल बरसे हैं। बीते साल भी जनवरी में 6.8 मिलीमीटर बारिश हुई थी। IMD के अनुसार, इस जनवरी में आज तक की सबसे कम बारिश है। 2024 में सामान्य से 92 प्रतिशत, 2018 में 90 प्रतिशत और इस बार सामान्य से 84 प्रतिशत कम बादल बरसे हैं। तापमान में आया उछाल बारिश-बर्फबारी न होने से प्रदेश के तापमान में पहले उछाल दर्ज किया गया है। प्रदेश का औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.2 डिग्री ज्यादा और अधिकतम तापमान भी नॉर्मल से 2.3 डिग्री अधिक हो गया है। वहीं आगामी दिनों में यदि बारिश बर्फबारी होती है तो तापमान में 2 से 4 डिग्री तक गिरावट आ सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *