कुत्तों की लड़ाई से शुरू हुआ झगड़ा, बुजुर्ग पर बैट से हमला, केस दर्ज

लुधियाना| सदर थाना क्षेत्र में पालतू कुत्तों की आपसी लड़ाई ने बड़ा रूप ले लिया। मामला 10 अगस्त का है। 75 वर्षीय गुरदेव सिंह अपने जर्मन शेफर्ड कुत्ते को टहला रहे थे। इसी दौरान जसप्रीत सिंह अपने रोटव्हीलर कुत्ते के साथ वहां पहुंचा। दोनों कुत्तों ने एक-दूसरे को देखते ही भौंकना शुरू कर दिया। गुरदेव सिंह ने तुरंत अपने कुत्ते को किनारे किया और जसप्रीत को भी ऐसा करने के लिए कहा। लेकिन कुत्तों को काबू न कर पाने की वजह से उनमें झगड़ा हो गया। यहीं से विवाद बढ़ा। जसप्रीत सिंह ने बुजुर्ग को गालियां देनी शुरू कर दीं। विरोध करने पर उसने बेसबॉल बैट से गुरदेव सिंह पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल गुरदेव सिंह को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। जांच अधिकारी अमनदीप सिंह ने बताया कि पीड़ित के बयान पर आरोपी जसप्रीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *