कुत्तों ने तीन साल में 3 हजार लोगों को काटा:हरदा में दो महीने में 269 डॉग बाइट मामले; स्लॉटर हाउस बनाया जाएगा

हरदा जिले में आवारा कुत्तों के काटने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, ऐसे समय में जब सुप्रीम कोर्ट भी स्ट्रीट डॉग के बढ़ते मामलों पर सख्ती दिखा रही है। पिछले तीन वर्षों में जिले में लगभग 3000 डॉग बाइट के मामले सामने आए हैं। दिसंबर में 181 और जनवरी में अब तक 88 लोग इन हमलों का शिकार हो चुके हैं। इन हमलों से खासकर बुजुर्ग और छोटे बच्चे प्रभावित हो रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि दूसरे शहरों से लोग कुत्तों को हरदा में छोड़कर जा रहे हैं, जिससे ये कुत्ते झुंड बनाकर हमला कर रहे हैं। शहर के एक अधिवक्ता भी हाल ही में कुत्तों के हमले का शिकार हुए थे। नपा ने कुत्ते पकड़ने का काम शुरू किया
नगर पालिका ने शहर में आवारा कुत्तों को पकड़ने का काम शुरू कर दिया है, लेकिन बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन के आसपास अभी भी कुत्तों के झुंड देखे जा सकते हैं, जो यात्रियों पर हमला कर रहे हैं। पूरे हरदा जिले में नगर पालिका के पास केवल एक डॉग कैचर वाहन है। पशुपालन विभाग का कहना है कि स्ट्रीट डॉग की गणना और नसबंदी का कार्य नगरीय विकास विभाग का है। वहीं, नगर पालिका सीएमओ कमलेश पाटीदार ने बताया कि पिछले महीने 200 स्ट्रीट डॉग पकड़े गए थे। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही एक स्लॉटर हाउस बनाकर कुत्तों को वहां रखा जाएगा। उनकी टीम शहर के सभी वार्डों में आवारा कुत्तों को पकड़ने का काम कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *