भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने बरैया के बयान की निंदा की:बोले- राहुल गांधी ने उनसे दूरी बनाने के बजाय मंच साझा किया

बैतूल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया के हालिया विवादित बयान की रविवार को कड़ी निंदा की है। खंडेलवाल ने बरैया के बयान को ‘घृणित और आपत्तिजनक’ बताया। उन्होंने कहा कि एक जनप्रतिनिधि द्वारा ऐसे विचार व्यक्त करना गंभीर चिंता का विषय है और इससे जनता का विश्वास प्रभावित होता है। खंडेलवाल ने सवाल उठाया कि क्या कांग्रेस नेता, विशेषकर राहुल गांधी, ऐसी सोच का समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने याद दिलाया कि हाल ही में मध्य प्रदेश दौरे के दौरान राहुल गांधी ने फूल सिंह बरैया के साथ मंच साझा किया था। ‘कांग्रेस नेताओं की सोच का प्रतिबिंब’
खंडेलवाल ने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि राहुल गांधी इस विवादित बयान पर स्पष्ट आलोचना करते हुए बरैया से दूरी बनाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि बरैया की सोच ‘कांग्रेस नेताओं की सोच का प्रतिबिंब’ है। फूल सिंह बरैया का विवादित बयान एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान सामने आया था। इसमें उन्होंने महिलाओं और बलात्कार जैसे संवेदनशील विषय पर टिप्पणी करते हुए कथित तौर पर कहा था कि ‘सुंदर महिला दिखने से पुरुष विचलित हो सकता है और बलात्कार जैसा अपराध हो सकता है’। बरैया ने अपने बयान में कुछ जातिगत और धार्मिक संदर्भों को भी जोड़ा था, जिससे विवाद और गहरा गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *