कुमार विश्वास अयोध्या के उत्सव में नहीं पहुंचे:मालिनी अवस्थी ने गाया- मंगल भवन अमंगल हारी…, वर्षगांठ उत्सव का आखिरी दिन

अयोध्या में प्रभु श्रीराम को अपने मंदिर में विराजने के 1 साल बाद पूरी अयोध्या में भव्य आयोजन हो रहे हैं। 2 लाख लोगों ने सोमवार को श्रीरामलला के दर्शन-पूजन किए हैं। उत्सव में शामिल होकर राम महिला सुनाने के लिए कुमार विश्वास को आना था, मगर वह पहुंच नहीं सके। मालिनी अवस्थी इस वक्त मंच पर हैं, ‘मंगल भवन, अमंगल हारी’ गा रही हैं। दिन में प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह आज श्रीराम लला के दर्शन को पहुंचे। सोमवार को सुबह रामलला का श्रृंगार किया गया। रामलला अपने भव्य -दिव्य अलंकरण के साथ जरीदार श्वेत परिधान में सुसज्जित होकर भक्तों को दर्शन दे रहे है। भगवान की श्रृंगार आरती सुबह 6.30 बजे शुरू हुई। सुबह 7 बजे ‘भह्य भये प्रकट कृपाला दीन दयाला कौशल्या हितकारी, हरषित महतारी मुनि मन हारी अद्भुत रूप निहारी’ स्तुति के साथ पूरी हुई। शाम को अंगद टीला पर कुमार विश्वास प्रवचन करेंगे। लोकगीत गायिका मालिनी अवस्थी प्रस्तुति देंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *