टीचर के घर लूट करने वाला बदमाश गिड़गिड़ाया, VIDEO:पैर में गोली लगते ही बोला- सर, प्लीज मुझे छोड़ दो, मेरा पैर टूट गया

मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र में टीचर रविंद्र अग्रवाल और वंदना अग्रवाल के घर दिनदहाड़े घुसकर 40 लाख की लूट करने वाला आरोपी पुलिस के सामने गिड़गिड़ाता रहा। वो रोता रहा। बोला प्लीज सर मुझे छोड़ दो..सर मेरे पैर से खून निकल रहा है..सर मुझे जाने दो..मेरा पैर टूट गया। रविवार को पुलिस ने टीचर के घर हुई लूट में शामिल एक बदमाश को मुठभेड़ में पकड़ लिया। बदमाश के पैर में गोली लगी। गोली लगने के बाद आरोपी रोता, चिल्लाता माफी मांगता रहा। मुठभेड़ में पैर में लगी गोली
रविवार को पुलिस की लूट कांड के तीसरे आरोपी नीशू से मुठभेड़ हो गई। आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया। आत्मरक्षार्थ फायरिंग में पुलिस की गोली आरोपी निशू के पैर में लगी। इसके बाद पुलिस उसे लेकर जाने लगी तो लुटेरा खूब चिल्लाया। वो बार-बार रहम की भीख मांगता रहा। रोता रहा। लेकिन अपराध की सजा मिलेगी। वीडियो में चिल्लाता दिख रहा आरोपी
इसका एक वीडियो सामने आया है। जिसमें आरोपी रोता चिल्लाता रहम की भीख मांगता नजर आ रहा है। पुलिस ने घायल को मेडिकल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है। बता दें कि इस लूट कांड का एक आरोपी विशाल शनिवार को ही मुठभेड़ में अरेस्ट हो गया। रविवार को पुलिस ने अन्य दोनों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया। इसमें एक आरोपी नाबालिग है। इन तीनों ने मिलकर शिक्षक की बेटी को घर में बंधक बनाकर लूट की थी। उसके ऊपर तमंचे की बट से वार भी किया था। साहसी बच्ची को किया गया सम्मानित वहीं टीचर रविंद्र की 15 साल की बेटी अनन्या ने जिस तरह घर में घुसे लुटेरों का सामना किया। वो लास्ट तक उनसे लड़ती रही। बंधक बनने के बाद भी उनसे भिड़ती रही इसके लिए अनन्या को सम्मानित किया गया है। अनन्या घायल हुई, उसके सिर में चोट आई। उसे तमंचे की बट से मारा गया लुटेरों ने उसकी बाली, नाक की नथ भी नोंच ली और लेकर भाग गए। इस कार्य के लिए साहसी अनन्या को पुलिस की ओर से एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने सम्मानित किया। वहीं क्षेत्रीय विधायक और राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने भी बहादुर बिटिया को सम्मानित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *