कुमेड़ी आईएसबीटी तैयार:जल्द शुरू होगा बसों का संचालन, 50 हजार यात्री प्रतिदिन करेंगे सफर

कुमेड़ी में इंटर स्टेट बस टर्मिनल बनकर लगभग तैयार हो गया है। इसका संचालन जल्द ही शुरू होने वाला है। बस स्टैंड से 1500 बसें यूपी, राजस्थान, गुजरात, ग्वालियर, भिंड, मुरैना सहित भोपाल रूट पर चलेंगी। इनमें प्रतिदिन 50 हजार से ज्यादा यात्री सफर कर सकेंगे। शुरुआत में टर्मिनल का संचालन कांट्रैक्टर फर्म और आईडीए करेंगे, क्योंकि इसके लिए निजी एजेंसी मिलने में तीन से चार महीने का वक्त लगेगा। गुरुवार को प्राधिकरण के सीईओ रामप्रकाश अहिरवार, अधीक्षण यंत्री अनिल जोशी, कांट्रैक्टर फर्म बीआर गोयल के इंजीनियर्स ने आईएसबीटी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं पर चर्चा की। बस संचालन के दौरान कितने सुरक्षाकर्मियों की जरूरत होगी, बस किस रूट से आएंगी, कहां पार्किंग होंगी, यात्रियों की सुविधा के लिए किस तरह के और कहां-कहां पर साइन बोर्ड लगाना होंगे आदि। टर्मिनल के संचालन के लिए संभागायुक्त, कलेक्टर सहित अन्य स्टैक होल्डर के बीच भी एक दौर की बैठक भी होगी। इधर, ऑडिटोरियम भी आईडीए चला रहा
राजेंद्र नगर में प्राधिकरण ने लता मंगेशकर ऑडिटोरियम का निर्माण भी किया था। इसका संचालन निजी हाथों में दिया जाना था। कोई अनुभवी एजेंसी नहीं मिली तो आईडीए ही इसका संचालन कर रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *