कुम्हारी टोल नाका बंद करने कांग्रेस ने किया चक्का जाम:टोल संचालकों को दिया ‘बेशरम का फूल’, कहा-बंद हो गब्बर सिंह टैक्स की अवैध वसूली

कुम्हारी टोल नाका बंद करने की मांग को लेकर रविवार को कांग्रेस ने चक्का जाम कर प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने टोल नाका से गुरजने वाली पब्लिक को गुलाब का फूल भेंट कर उनका समर्थन मांगा। प्रदर्शन के दौरान पूर्व विधायक विकास उपाध्याय समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता टोल प्लाजा में सड़क पर बैठ गए और केंद्र के नाम का पोस्टर लेकर उस पर “बेशरम की झाड़” रखकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जनता से हो रही अवैध वसूली-विकास पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि कुम्हारी टोल नाका की अवधि समाप्त हो चुकी है, इसके बाद भी सेंट्रल ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट गाड़ियों से टोल वसूली कर रहा है। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने खुद पार्लियामेंट में इस बात को कहा था कि 60 किलोमीटर के अंतर्गत कोई भी टोल नाका में वसूली नहीं होगी। इसके बाद भी कुम्हारी का टोल नाका चल रहा है। टोल के नजदीक दोनों तरफ रहने वाले लोगों के लिए टोल फ्री होता है, लेकिन उसके बाद भी आस-पास रहने वाले लोगों के फास्ट टैग से पैसा कट जाता है। विकास ने कहा, जब तक कुम्हारी का टोल नाका बंद नहीं नहीं होगा, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। टोल प्लाजा के अधिकारियों को दिया बेशरम का फूल चक्का जाम के दौरान एक ओर पब्लिक को कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गुलाब का फूल दिया तो वहीं टोल नाका में हो रही वसूली के खिलाफ टोल नाका के बारे में कर्मचारियों और वहां के अधिकारियों को ‘बेशरम का फूल और झाड़’ देकर टोल नाका बंद करने की मांग की गई। सरकार गब्बर सिंह टैक्स वसूली कर रही प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस सरकार ने केन्द्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में जनता से गब्बर सिंह टोल टैक्स की वसूली की जा रही है। विकास उपाध्याय ने कहा कि पिछले दिनों केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात करने के लिए समय मांगा था। हमारी मांग है कि कुम्हारी टोल नाका में अवैध वसूली बंद हो।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *