सरकारी राशन की कालाबाजारी का खुलासा:एमसीबी में ट्रक से 6 बोरी चावल चोरी कर वैन में भर रहे थे, ग्रामीणों ने पकड़ा

एमसीबी जिले के ग्रामीण क्षेत्र में पीडीएस दुकानों के लिए आ रहे सरकारी चावल की कालाबाजारी का मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत सिंघत के पास एक सुनसान जगह पर यह घटना हुई। ट्रक से पीडीएस दुकान के लिए चावल ले जाया जा रहा था। वैन चालक ने ट्रक से 6 बोरी चावल उतारकर अपनी गाड़ी में लोड किया। इस दौरान ग्रामीणों ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। सूचना मिलते ही पुलिस और खाद्य विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और कार्रवाई शुरू की। बिचौलिए करते हैं राशन की कालाबाजारी जांच में सामने आया कि एमसीबी जिले के कई क्षेत्रों में ऐसे बिचौलिए सक्रिय हैं। ये लोग गरीबों के लिए भेजे जाने वाले राशन की कालाबाजारी करते हैं। खाद्य विभाग की ओर से इन पर कोई ठोस कार्रवाई न होने के कारण इनके हौसले बुलंद हैं। विभाग की ढिलाई के चलते जिले के विभिन्न हिस्सों में सरकारी राशन का अवैध कारोबार लगातार चल रहा है। अब देखना यह है कि प्रशासन कब इस कालाबाजारी पर अंकुश लगा पाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *