डीग जिले के कुम्हेर कस्बे में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। क्योंकि कुम्हेर नगर पलिका में सोन चिरैया नाम की एक कंपनी ने सफाई का टेंडर लिया है। जिसकी नीतियों से सफाई कर्मचारियों में काफी रोष है। सफाई कर्मचारियों को हड़ताल पर गए हुए 10 दिन का समय हो चुका है। जगह-जगह कूड़े के ढेरों पर जानवरों का झुंड लगा हुआ है। जिससे आमजन को काफी परेशानी आ रही है। बिना टेंडर प्रक्रिया के कंपनी को दिया ठेका अस्थाई कर्मचारी विक्रम ने बताया कि सभी सफाई कर्मचारी करीब 10 सालों से ठेके के माध्यम से नगर पालिका कुम्हेर में सफाई का काम करते आ रहे हैं। जिस फर्म के जरिए सफाई कर्मचारी काम करते आ रहे थे। उसकी निविदा 31 दिसंबर को ख़त्म हो गई थी। उसके बाद कोई भी टेंडर प्रक्रिया नहीं की गई। बिना टेंडर ही सोन चिरैया नाम की कंपनी को सफाई का ठेका दे दिया गया। जिसके तहत 40 सफाई कर्मचारी उपलब्ध करवाने थे। नई कंपनी सैलरी कम दे रही सोन चिरैया कंपनी के द्वारा सफाई कर्मचारी को 6465 प्रतिमाह के रूप में दिया जा रहा है। साथ ही आपात कालीन स्थिति में कोई भी एडवांस रुपये नहीं दिए जाएंगे। जबकि इससे पहले पाराशर कंस्ट्रक्शन कंपनी प्रत्येक सफाई कर्मचारी को 7410 रुपये प्रतिमाह देती थी। इसके अलावा ESI और PF जैसे लाभ दिए जाते थे। इसलिए नई कंपनी की नीतियों के अनुसार सफाई कर्मचारी काम नहीं करना चाहते इसलिए करीब 40 सफाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं।


